यूपी का मौसम: 15 घंटे के अंदर 36 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 60 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट
उत्तर प्रदेश में 25 सितंबर को मौसम फिर करवट ले सकता है. मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी में कई जगह बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है. पश्चिमी यूपी में भी कुछ जगह बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. अगले तीन दिनों में तापमान में गिरावट के भी आसार हैं.
ADVERTISEMENT

UP Weather: उत्तर प्रदेश में 25 सितंबर को मौसम का मिजाज फिर बदलता नजर आएगा. मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी यूपी में ज्यादातर जगहों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. वहीं पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है.
