'मेरे पिता लूज कैरेक्टर के थे...' कानपुर में बहू नहीं बेटा निकला विनीत मिनोचा हत्याकांड का असली कातिल!
कानपुर के कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में बेटे विशाल ने पुलिस के सामने हत्या की बात कबूल की. पूछताछ में करीब 40 लाख रुपये के कर्ज, क्रेडिट कार्ड और संपत्ति विवाद से जुड़ी साजिश का खुलासा हुआ. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT

Kanpur Case Update
कानपुर के चर्चित कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में कल्यानपुर पुलिस की तफ्तीश जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे इस मर्डर मिस्ट्री से जुड़े कई रोंगटे खड़े कर देने वाले खुलासे हो रहे हैं. शुरुआत में जिस कत्ल का शक कारोबारी की बहू शालू पर जताया जा रहा था उस केस में तब सबसे बड़ा सनसनीखेज मोड़ आ गया जब बेटे विशाल ने खुद पुलिस के सामने आकर सरेंडर कर दिया और पिता की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया.
