लेटेस्ट न्यूज़

कौन हैं राजकुमार दास? जिन्होंने कराई बृजभूषण सिंह और बाबा रामदेव में बातचीत, अयोध्या में क्यों बढ़ रहा इनका कद?

अयोध्या के श्रीरामवल्लभाकुंज, जानकी घाट के महंत राजकुमार दास हाल में बृजभूषण सिंह और बाबा रामदेव के बीच बातचीत कराने को लेकर चर्चा में आए हैं. वह श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की धर्म समिति के सदस्य भी हैं और अयोध्या के धार्मिक, सामाजिक व सांस्कृतिक मामलों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

अयोध्या के संत समाज में महंत राजकुमार दास एक जाना-पहचाना नाम हैं. श्रीरामवल्लभाकुंज, जानकी घाट के महंत और मुख्य अधिकारी के तौर पर उनकी लंबे समय से पहचान है. धार्मिक मामलों के साथ-साथ वह अयोध्या से जुड़े सामाजिक और सांस्कृतिक मुद्दों पर भी अपनी बात रखते रहे हैं.