आजमगढ़ की गोपालपुर सीट पर सपा का दबदबा या बीजेपी करेगी सेंधमारी?
UP Kiska: आजमगढ़ की गोपालपुर सीट पर 2027 चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज है. सपा के मजबूत गढ़ के सामने बीजेपी की चुनौती है. यादव, दलित, मुस्लिम और गैर-यादव ओबीसी समीकरणों के साथ बाढ़, किसान, सड़क और विकास के स्थानीय मुद्दे अहम होंगे.
ADVERTISEMENT

CM Yogi And Akhilesh Yadav (File Photo)
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले की गोपालपुर विधानसभा सीट भले ही कागजों में कोई वीआईपी सीट न दर्ज हो लेकिन इसका राजनीतिक इतिहास और सामाजिक ताना-बाना इसे प्रदेश की सबसे दिलचस्प सीटों में से एक बनाता है. एक समय था जब इस सीट पर समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती थी. लेकिन पिछले तीन विधानसभा चुनावों से (2012, 2017 और 2022) सपा ने इस सीट पर अपना अभेद्य किला तैयार कर रखा है.
