लेटेस्ट न्यूज़

कांवड़ियों को तेज रफ्तार पिक-अप से टक्कर मारने वाला वीडियो कहां का है? मुफ्फरनगर पुलिस ने बताया पूरा सच

ADVERTISEMENT

Kanwariya Accident Video: कांवड़ यात्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक तेज रफ्तार गाड़ी कांवड़ियों को पीछे से जोरदार टक्कर मार रही है. मुफ्फरनगर पुलिस ने इस वीडियो को भ्रामक बताया है.

social share
Google CTA

Kanwariya Accident Video: सावन के महीने में कांवड़ यात्रा जोर-शोर से चल रही है और कांवड़िए गंगा जल लेकर लौट रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक भयावह वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक तेज रफ्तार गाड़ी कांवड़ियों को पीछे से जोरदार टक्कर मारती दिख रही है. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को मुजफ्फरनगर का बता रहे हैं. हालांकि, मुजफ्फरनगर पुलिस ने तुरंत इस दावे का पूरी तरह से खंडन किया है और इसे अफवाह बताया है.