लेटेस्ट न्यूज़

'जो भागेगा, वो हारेगा...', अखिलेश यादव के बयान पर भड़के विधायक मनोज पांडे, दे दिया ये तगड़ा जवाब

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav vs Manoj Pandey: रायबरेली में PDA यात्रा के दौरान अखिलेश यादव ने कहा, ‘जो भागेगा वो हारेगा’, जिसे सपा से बगावत करने वाले विधायकों पर तंज माना जा रहा है. इस तंज के बाद ऊंचाहार विधायक मनोज पांडे ने अखिलेश पर तीखा पलटवार करते हुए उनके PDA रथ पर सवाल खड़ा किया है.

social share
Google CTA

Akhilesh Yadav vs Manoj Pandey: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पारा चढ़ने लगा है. समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रायबरेली से अपनी 'पीडीए यात्रा' का शंखनाद कर दिया है. रायबरेली में उमड़ी भारी भीड़ को संबोधित करते हुए अखिलेश ने सत्ता पक्ष बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और सपा से बगावत करने वाले विधायकों को भी निशाने पर लिया. अखिलेश ने इशारों-इशारों में कहा कि 'जो भागेगा, वो हारेगा,' जिसका सीधा इशारा रायबरेली (ऊंचाहार) के विधायक मनोज पांडे की तरफ माना जा रहा है. वहीं, अखिलेश के इस हमले के बाद मनोज पांडे ने भी सपा मुखिया पर तीखा पलटवार किया है.