लेटेस्ट न्यूज़

Opinion: सीट शेयरिंग से सेंधमारी तक पहुंची सपा-कांग्रेस की जंग, क्या वर्चस्व की लड़ाई तोड़ देगी गठबंधन?

यूपी चुनाव 2027 से पहले सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर तकरार बढ़ती जा रही है. पश्चिमी यूपी में अमीर आलम और नवाजिश आलम के कांग्रेस में शामिल होने के बाद दोनों दलों के बीच राजनीतिक खींचतान और तेज हो गई है.

ADVERTISEMENT

Rahul Gandhi and Akhilesh Yadav
Rahul Gandhi and Akhilesh Yadav
social share
Google CTA

Opinion: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है, लेकिन समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर जारी तकरार लगातार तीखी होती जा रही है. बात अब सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित नहीं है. दोनों दलों के नेता एक-दूसरे पर जिस तरह खुलकर हमलावर हैं, उसमें राजनीतिक मतभेद से ज्यादा व्यक्तिगत तल्खी दिखाई देने लगी है. और अब यह लड़ाई एक-दूसरे के राजनीतिक घर में सेंधमारी तक पहुंच गई है.