लेटेस्ट न्यूज़

फतेहाबाद से 4 बार के BJP विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, CM योगी ने जताया गहरा शोक

ADVERTISEMENT

Chhotelal Verma Death: आगरा की फतेहाबाद विधानसभा सीट से चार बार विधायक रहे बीजेपी नेता छोटेलाल वर्मा का 24 सितंबर 2026 को निधन हो गया है. 73 वर्षीय छोटेलाल वर्मा का नोएडा के यथार्थ अस्पताल में इलाज चल रहा था. उनके निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक जताया है.

social share
Google CTA

Chhotelal Verma Death: आगरा के फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से चार बार भारतीय जनता पार्टी के विधायक रहे छोटेलाल वर्मा का 24 सितंबर 2026 को निधन हो गया. 73 वर्षीय छोटेलाल वर्मा पिछले दो दिनों से बुखार से पीड़ित थे और नोएडा के यथार्थ अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली. जमीन से जुड़े और हमेशा जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहने वाले इस नेता के निधन से इलाके और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है.