लेटेस्ट न्यूज़

राहुल लोधी के घर चाय पीकर अखिलेश ने चला बड़ा दाव, अब समाज के लोगों ने कह दी ये बड़ी बात

ADVERTISEMENT

PDA Rath Yatra: रायबरेली से PDA यात्रा की शुरुआत करते हुए अखिलेश यादव सपा विधायक राहुल लोधी के घर पहुंचे और चाय पी. उनके इस कदम के बाद लोधी समाज के लोगों ने सपा के प्रति बता दी अपने मन की बात.

social share
Google CTA

PDA Rath Yatra: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने कांग्रेस के मजबूत गढ़ रायबरेली से अपनी 'पीडीए यात्रा' का आगाज कर दिया है. 'पीड़ित ही पीडीए है' का नारा देते हुए अखिलेश यादव अपने पीडीए रथ पर सवार होकर निकले. इस दौरान एक खास बात जिसने सबका ध्यान खींचा, वह थी अखिलेश यादव का रायबरेली से सपा विधायक राहुल लोधी के घर चाय पीने जाना. तेज बारिश और जलभराव के बावजूद जीआईसी मैदान में सपा कार्यकर्ताओं और खासतौर पर लोधी समाज के युवाओं का जोश देखने को मिला है. अखिलेश के इस कदम से लोधी समाज गदगद है और इसे 2027 के चुनावों के लिए एक बड़े राजनीतिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है.