लेटेस्ट न्यूज़

NDA-INDIA के बाद यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले बनेगा तीसरा गठबंधन? ये बड़े नेता एक साथ मिलकर करेंगे बड़ा उलटफेर

UP Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले तीसरे गठबंधन की चर्चा तेज हो गई है. चंद्रशेखर आजाद, असदुद्दीन ओवैसी और स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ मिलकर NDA और INDIA के लिए बड़ी मुसीबत बन सकते हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Election 2027: उत्तर में प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में तमाम छोटी-बड़ी पार्टियां अपनी राजनीतिक पृष्ठभूमि के अनुसार गठबंधन बना रही हैं. फिलहाल यूपी में दो बड़े गठबंधन है एक बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और दूसरा समाजवादी पार्टी और कांग्रेस वाला इंडिया गठबंधन. हालांकि, इन दोनों प्रमुख गठबंधनों के बीच यूपी में एक और तीसरे गठबंधन की सुगबुगाहट तेज हो रही है.