लेटेस्ट न्यूज़

बदायूं में चेकिंग कर रहे सिपाही पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, जान बचाकर भागा पुलिसवाला!

बदायूं के सहसवान पशु बाजार में कैंटर चालक ने ड्यूटी पर तैनात सिपाही को कुचलने की कोशिश की. सिपाही ने पीछे हटकर जान बचाई. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए.

ADVERTISEMENT

Badaun viral video screengrab
Badaun viral video screengrab
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है. सहसवान के चर्चित पशु बाजार में ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही ने जब पशुओं से भरे कैंटर को रोकने का इशारा किया तो चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी और सीधे सिपाही की तरफ मोड़ दी. सिपाही ने ऐन वक्त पर पीछे हटकर किसी तरह अपनी जान बचाई.