यूपी की 403 में से 273 सीटों पर ताजा सर्वे, किस पार्टी की सरकार बनती दिख रही?
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले न्यूज लीडर और मैटराइज के संयुक्त सर्वे में अब तक 273 सीटों का अनुमान सामने आया है. पश्चिमी यूपी की 136 सीटों में भाजपा गठबंधन को 93 और सपा गठबंधन को 43 सीटें मिलने का अनुमान है.
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां धीरे-धीरे तेज हो रही हैं. पार्टियां अपने समीकरण मजबूत करने में जुटी हैं और अलग-अलग इलाकों के राजनीतिक माहौल को समझने की कोशिश भी शुरू हो गई है. इसी बीच एक ताजा सर्वे ने प्रदेश की कई विधानसभा सीटों को लेकर तस्वीर सामने रखी है.
