2 पंडित, पत्नी और बेटे की हत्या करने वाले अरविंद सिंह की दो बेटियों को SSP आजमगढ़ अनिल कुमार लेंगे गोद
आजमगढ़ हत्याकांड में माता-पिता की मौत के बाद अनाथ हुई दो बच्चियों की जिम्मेदारी एसएसपी अनिल कुमार ने लेने का ऐलान किया. एसएसपी अपनी एक महीने की सैलरी एफडी करेंगे. जबकि पुलिसकर्मी एक दिन का वेतन देंगे.
ADVERTISEMENT

Azamgarh SSP Anil Kumar
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के शंभूपुर गांव में हुआ खौफनाक हत्याकांड लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. बीते सोमवार को एक परिवार में भाई की आत्मा की शांति के लिए किए जा रहे पूजा के दौरान ऐसा विवाद खड़ा हुआ कि एक पूरा परिवार ही उजड़ गया. घर के सदस्य अरविंद सिंह ने पूजा के बीच अपनी पत्नी समेत दो पड़ितों की गोली मारकर हत्या कर दी. फिर उसने अपने तीन बच्चों को कमरे में बंद करके बंधक बना लिया.
