कानपुर के कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में आया नया मोड़, बहु शालू नहीं बेटा सुब्रत मिनोचा है असली हत्यारा
ADVERTISEMENT
Kanpur Murder Case: कानपुर के कल्याणपुर इलाके में 5 सितंबर 2026 को हुए दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में एक बड़ा और हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है. पुलिस की रिमांड में पूछताछ के दौरान विनीत विनोचा के बेटे सुब्रत ने हत्या की साजिश रचने और हत्या करवाने का अपना जुर्म कबूल कर लिया है.
Kanpur Murder Case: कानपुर के कल्याणपुर इलाके में 5 सितंबर 2026 को हुए दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में एक बड़ा और हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है. पुलिस की रिमांड में पूछताछ के दौरान विनीत विनोचा के बेटे सुब्रत ने हत्या की साजिश रचने और हत्या करवाने का अपना जुर्म कबूल कर लिया है. सुब्रत ने शुरुआत में हत्या का आरोप अपनी पत्नी शालू पर लगाया था और नौकर विशाल को भी यही करने को कहा था. लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो सुब्रत ने सच उगल दिया. उसने कहा कि उसे अपने पिता की मौत का कोई पछतावा नहीं है, हालांकि उसे इस बात का गिल्ट है कि पिता को चाकुओं से गोदकर मारा गया.
