लेटेस्ट न्यूज़

यूपी के राज्यसभा चुनाव में भाजपा किन-किन नेताओं को बना सकती है उम्मीदवार, नाम सामने आए

यूपी में 16 अक्टूबर को 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव. भाजपा के 7 सांसदों का कार्यकाल खत्म, स्मृति ईरानी और हरीश द्विवेदी की मजबूत दावेदारी. ये है पूरा समीकरण.

ADVERTISEMENT

UP Rajya Sabha Election 2026
UP Rajya Sabha Election 2026
social share
Google CTA

UP Political News: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर को चुनाव होगा. मौजूदा संख्या बल के हिसाब से इनमें से 8 सीटें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कोटे में जाना तय माना जा रहा है. वर्तमान में 7 राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है. ऐसे में सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि पार्टी किसे दोबारा मौका देगी और किसका पत्ता कटेगा. इसके अलावा, दिनेश शर्मा के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल बनाए जाने के बाद इस्तीफा देने से भी एक सीट खाली हुई है.