कौन हैं आजमगढ़ SSP अनिल कुमार जिन्होंने एक साथ चार लोगों की हत्या करने वाले अरविंद सिंह की बेटियों को लिया गोद?
आजमगढ़ के शंभूपुर कांड के बाद SSP डॉ. अनिल कुमार चर्चा में हैं. उन्होंने अनाथ हुई दो बच्चियों को गोद लेने, एक महीने की सैलरी एफडी करने और पुलिसकर्मियों से एक दिन का वेतन दिलाने का ऐलान किया.
ADVERTISEMENT

Azamgarh SSP Anil Kumar
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में हुए शंभूपुर कांड में एक खौफनाक वारदात के बाद SSP अनिल कुमार भी खूब चर्चा हो रही है. जघन्य हत्याकांड के बाद अनाथ हुई दो मासूम बच्चियों का भविष्य जब अंधेरे में नजर आ रहा था तब आजमगढ़ के SSP अनिल कुमार उनके लिए देवदूत बनकर सामने आए.
