लेटेस्ट न्यूज़

झांसी का राजकुमार कहां गया था जो वापस मुसलमान बनकर लौटा? DM से बोला- अब फिर से हिंदू बनना चाहता हूं...

झांसी के राजापुर गांव में करीब 20 साल बाद एक युवक अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ लौटा है. युवक का दावा है कि पश्चिम बंगाल में मजदूरी के दौरान उसका धर्म परिवर्तन कराया गया और राजकुमार से उसका नाम रफीक कर दिया गया. अब वह पत्नी और बच्चों के साथ हिंदू धर्म में लौटना चाहता है और इसके लिए जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में एक युवक करीब 20 साल बाद पत्नी और चार बच्चों के साथ लौटा है. युवक का दावा है कि वह मजदूरी करने पश्चिम बंगाल गया था, जहां उसका धर्म परिवर्तन करा दिया गया और नाम राजकुमार से बदलकर रफीक रख दिया गया. इसके बाद उसकी शादी एक मुस्लिम युवती से करा दी गई.