लेटेस्ट न्यूज़

वरुण विहार और नैमिष नगर योजना के किसानों ने सराहा मुआवजा प्रक्रिया को, बोले-पारदर्शिता से मिली धनराशि

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में वरुण विहार और नैमिष नगर योजनाओं के भूमि पूजन में हिस्सा लिया. किसानों ने भूमि अधिग्रहण के बदले मिले मुआवजे को पारदर्शी बताया. लाभार्थियों ने बताया कि राशि से जमीन, मकान और बच्चों की पढ़ाई में निवेश किया.

ADVERTISEMENT

Yogi Adityanath
Yogi Adityanath
social share
Google CTA

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की वरुण विहार एवं नैमिष नगर योजना के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान योजना के लिए भूमि देने वाले किसानों और लाभार्थी परिवारों ने योगी सरकार की कार्यप्रणाली की सराहना की. किसानों ने एक स्वर में कहा कि उन्हें उनकी भूमि का मुआवजा पारदर्शी तरीके से मिला और प्राप्त धनराशि से उन्होंने दूसरी जगह जमीन खरीदने, मकान बनाने तथा बच्चों की पढ़ाई के लिए निवेश किया है.