लेटेस्ट न्यूज़

यूपी चुनाव से पहले सीएम योगी ने दिया बड़ा तोहफा, लखनऊ में 10 लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

लखनऊ में घर और प्लॉट खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए दो नई आवासीय योजनाएं शुरू की गई हैं. वरुण विहार और नैमिष नगर योजनाएं 10,680 एकड़ में विकसित होंगी, जिन पर करीब 12 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का प्रस्ताव है. कार्यक्रम में 4,520 प्लॉट के पंजीकरण की शुरुआत के साथ पांच मल्टीस्टोरी हाउसिंग प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास भी किया गया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

लखनऊ में घर और प्लॉट की तलाश कर रहे लोगों के लिए दो बड़ी आवासीय योजनाओं की शुरुआत हुई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को आगरा एक्सप्रेसवे के पास ग्राम दोना में लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की वरुण विहार और नैमिष नगर योजनाओं का भूमिपूजन किया.