लेटेस्ट न्यूज़

UPITS 2026 में दिखेगा 'दीदियों' का हुनर, नोएडा इंटरनेशनल ट्रेड शो में सजेंगे ब्रज के ये उत्पाद

UP International Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक होने वाले UPITS 2026 में ब्रज क्षेत्र की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी. फिरोजाबाद के कांच उत्पाद, मथुरा के मिट्टी के बर्तन और मैनपुरी की ज्वेलरी-जूट बैग समेत कई उत्पाद विदेशी खरीदारों के सामने पेश किए जाएंगे.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP International Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने जा रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 में इस बार ब्रज क्षेत्र की महिलाओं के हुनर का डंका विश्व स्तर पर बजेगा. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 'लोकल फॉर वोकल' और 'लोकल टू ग्लोबल' के विजन को धरातल पर उतारते हुए ग्रामीण अंचल की महिलाओं को आत्मनिर्भरता की नई उड़ान दे रही है. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ब्रज क्षेत्र में गठित स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की 'दीदियां' इस ट्रेड शो में हिस्सा लेंगी. यहां उनके द्वारा तैयार किए गए उत्कृष्ट उत्पादों का शानदार प्रदर्शन और विपणन किया जाएगा, जिससे उनके व्यवसाय को एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय बाजार मिल सकेगा.