भोजपुरी के स्टार्स बन गए हैं TRP की नई गारंटी, रिएलिटी शो में क्यों बढ़ रही इनकी डिमांड?
भोजपुरी और पूर्वांचली सितारों की हिंदी रियलिटी शोज में मांग बढ़ रही है. रवि किशन, मनोज तिवारी, पवन सिंह, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव जैसे चेहरे टीवी-ओटीटी पर नजर आ रहे हैं.जानिए भोजपुरी सितारों पर मेकर्स के बढ़ते भरोसे की वजह.
ADVERTISEMENT

demand of bhojpuri stars in reality show
एक दौर था जब हिंदी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भोजपुरी सिनेमा के कलाकारों की इतनी चर्चा नहीं होती थी. ये सितारे एक खास दायरे तक सीमित रहते थे. लेकिन वक्त का पहिया ऐसा घूमा कि आज वही हिंदी रियलिटी शोज जो कभी बॉलीवुड सितारों के दम पर चलते थे अब TRP की कश्ती पार लगाने के लिए भोजपुरी और पूर्वांचली सितारों का रुख कर रहे हैं.
