RRB ग्रुप-डी का पेपर देने जा रहे छात्रों के लिए बड़ी राहत! मऊ से बरेली के बीच चलनी शुरू हुई ये परीक्षा स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा रूट
Exam Special Train: आरआरबी ग्रुप-डी 2026 की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए रेलवे ने मऊ-बरेली-मऊ परीक्षा स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया है. यह ट्रेन 2 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक अलग-अलग तारीखों पर कुल 16 फेरे लगाएगी.
ADVERTISEMENT

AI Generated
Exam Special Train: रेलवे भर्ती बोर्ड 2026 की परीक्षा देने जा रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है. रेलवे ने छात्रों के सफर को सुगम बनाने के लिए एक परीक्षा स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया है. पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने जानकारी देते हुए बताया है कि 3 अगस्त 2026 से 25 अगस्त 2026 तक चलने वाले आरआरबी लेवल-1 (ग्रुप-डी) की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए 'मऊ-बरेली-मऊ परीक्षा विशेष' ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया गया है. यह स्पेशल ट्रेन अगस्त महीने की अलग-अलग तारीखों पर चलाई जाएगी. इस दौरान यह ट्रेन दोनों तरफ से कुल 16 फेरे लगाएगी, जिससे परीक्षार्थियों को सफर में आसानी होगी.
