UP Weather Update: यूपी में आज फिर बिगड़ेगा मौसम, इन 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, गरज-चमक भी बढ़ाएगी खूब परेशानी!
उत्तर प्रदेश में आज यानी 3 अगस्त को कई इलाकों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update Today
UP Weather Update Today: उत्तर प्रदेश में आज यानी 3 अगस्त को कई इलाकों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. वहीं पूर्वी यूपी में मौसम ज्यादा सक्रिय रह सकता है और अनेक स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है. दोनों क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की भी बहुत संभावना जताई गई है. इसे देखते हुए पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुल 20 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
