BSP में फिर बड़ा एक्शन! मायावती ने आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को दोबारा पार्टी से निकाला, सामने आई ये वजह
ADVERTISEMENT
Bahujan Samaj Party: बसपा प्रमुख मायावती ने 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा संगठनात्मक फैसला लिया है. उन्होंने भतीजे आकाश आनंद के ससुर और वरिष्ठ नेता अशोक सिद्धार्थ को अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में दोबारा निष्कासित कर दिया है.
Bahujan Samaj Party: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में एक बार फिर से कलह और बड़ी कार्रवाई देखने को मिल रही है. 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बसपा प्रमुख मायावती ने एक चौंकाने वाला फैसला लेते हुए पार्टी नेता अशोक सिद्धार्थ को एक बार फिर बसपा से निष्कासित कर दिया है. अशोक सिद्धार्थ कोई और नहीं बल्कि मायावती के भतीजे और पार्टी में नंबर-दो माने जाने वाले आकाश आनंद के ससुर हैं. मायावती ने उन पर अनुशासनहीनता, भ्रम फैलाने और यूपी चुनाव अभियान को प्रभावित करने का षड्यंत्र रचने का गंभीर आरोप लगाया है और कहा है कि अब उन्हें कभी पार्टी में वापस नहीं लिया जाएगा.
