लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: कल बदल जाएगा यूपी का मौसम, इन 20 जिलों में होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट!

उत्तर प्रदेश में कल यानी 3 अगस्त को मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला है. मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के पूर्वानुमान के मुताबिक, पश्चिमी और पूर्वी यूपी दोनों हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की बहुत संभावना है.

ADVERTISEMENT

UP Monsoon Update
UP Monsoon Update
social share
Google CTA

UP Monsoon Update: उत्तर प्रदेश में कल यानी 3 अगस्त को मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला है. मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के पूर्वानुमान के मुताबिक, पश्चिमी और पूर्वी यूपी दोनों हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की बहुत संभावना है. दोनों क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा होने की भी बहुत संभावना है. ऐसे में कल कई जिलों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति बन सकती है. लोगों को मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.