UP Politics: क्या 2027 चुनाव से पहले टूट जाएगा सपा-कांग्रेस का साथ? जानिए सीट शेयरिंग का इनसाइड ड्राम!
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले क्या सपा-कांग्रेस गठबंधन में सबकुछ ठीक है? जानिए इमरान मसूद का अल्टीमेटम, अखिलेश यादव की 403 सीटों की तैयारी और सीट शेयरिंग का पूरा सस्पेंस!
ADVERTISEMENT

File Photo: Akhilesh Yadav and Rahul Gandhi
UP Political News: साल 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के अंदर शानदार प्रदर्शन करने वालीं समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पहले ही ये ऐलान कर चुकी हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव दोनों यूपी में साथ मिलकर लड़ेंगी. सपा चीफ अखिलेश यादव खुद कई मौकों पर कह चुके हैं वह कि कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव में जाएंगे. खैर अब पूरी चर्चा इस बात पर है कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन में सब कुछ सामान्य है या नहीं? क्या दोनों पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग का काम आसानी से हो जाएगा या फिर कुछ ऐसा पेंच फंस रहा है जिससे इस गठबंधन पर संशय के बादल हैं!
