आगरा से पलवल के बीच चलेगी मेमू स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज
MEMU Special Train: रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए आगरा कैंट जंक्शन से पलवल के बीच मेमू स्पेशल ट्रेन चला रहा है. यह स्पेशल ट्रेन 21 सितंबर 2026 से शुरू होकर 31 अक्टूबर 2026 तक इस रूट पर चलेगी.
ADVERTISEMENT

MEMU Special Train: रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए आगरा कैंट जंक्शन से पलवल के बीच मेमू स्पेशल ट्रेन चला रहा है. यह स्पेशल ट्रेन 21 सितंबर 2026 से शुरू होकर 31 अक्टूबर 2026 तक इस रूट पर चलेगी. जानकारी के लिए बता दें मेमू में सारे जनरल क्लास के डिब्बे होते हैं, जिससे यात्रियों को सफर करने के लिए पहले से टिकट को रिजर्व करने की जरूरत नहीं होती है. अब इस ट्रेन के चलने से मथुरा, कोसी कलां और पलवल के बीच सफर करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी.
