मंदिर में दफनाए 2 शव, फिर बिछा दीं टाइल्स; बागपत का 'कातिल' महंत कोलकाता से पकड़ा गया... पुलिस के सामने बता दिया सबकुछ!
बागपत के चर्चित अंकित-इसरार हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी महंत बाबा नरेशनाथ को कोलकाता के विधाननगर से गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, दो दोस्तों की हत्या के बाद शव गणेश मंदिर परिसर में दफना दिए गए थे.
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के बागपत में चर्चित अंकित-इसरार हत्याकांड के मुख्य आरोपी महंत बाबा नरेशनाथ को पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है. दो दोस्तों की हत्या के बाद उनके शव गणेश मंदिर परिसर में दफन किए गए थे और ऊपर से टाइल्स बिछा दी गई थीं. वारदात के बाद नरेशनाथ हरिद्वार पहुंचा, वहां गंगा में डुबकी लगाई और फिर नेपाल चला गया.
