अतीक अहमद के बेट अली अहमद का काफिला अचानक रोका गया, साथ में मौजूद अहजम से क्यों हुई पूछताछ?
झांसी जेल से प्रयागराज ले जाए जा रहे अतीक अहमद के बेटे अली अहमद का काफिला सोमवार को कौशांबी में पुलिस ने रोक लिया. सैनी कोतवाली क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान काफिले में शामिल गाड़ियों की जांच की गई.
ADVERTISEMENT

Ali Ahmed Kaushambi Police News
Ali Ahmed Kaushambi Police News: झांसी जेल से प्रयागराज ले जाए जा रहे अतीक अहमद के बेटे अली अहमद का काफिला सोमवार को कौशांबी में पुलिस ने रोक लिया. सैनी कोतवाली क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान काफिले में शामिल गाड़ियों की जांच की गई. इसी दौरान अतीक के दूसरे बेटे अहजम अहमद की गाड़ी भी पुलिस ने रुकवाई और उससे पूछताछ की. काफी देर तक जानकारी लेने के बाद पुलिस ने अहजम को जाने दिया. बता दें अली अहमद को उमेश पाल शूटआउट केस से जुड़े मामले में कोर्ट ले जाया जा रहा है, जहां आज उसके बयान दर्ज होने हैं.
