'ठीक वैसे ही जैसे ब्राह्मणों ने...', यूपी चुनाव से पहले मायावती ने मुस्लिम वोट को लेकर दिया बड़ा बयान
बसपा सुप्रीमो मायावती ने मुस्लिम वोट को लेकर समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. उन्होंने दावा किया कि यूपी में सपा को वोट देने वाला मुस्लिम समुदाय अब बसपा की ओर रुख कर रहा है. मायावती ने सपा के PDA रथ के रंग और PDA की परिभाषा को लेकर भी सवाल उठाए.
ADVERTISEMENT

मायावती ने मुस्लिम वोट को लेकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है. बसपा सुप्रीमो ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में पिछले चुनावों में सपा को बड़े पैमाने पर वोट देने वाला मुस्लिम समुदाय अब तेजी से बसपा की ओर रुख कर रहा है. उन्होंने इसकी तुलना ऊंची जातियों में ब्राह्मण समुदाय के रुख से की.

