UPTak Baithak Logo

'2 अक्टूबर तक इंतजार करूंगा, फिर रोना मत'... कानपुर से ओवैसी ने किसे दे दी गठबंधन की डेडलाइन!

असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कानपुर में सपा को लेकर बड़ा बयान दिया है. सपा प्रमुख का नाम लिए बिना ओवैसी ने कहा कि वह 2 अक्टूबर तक इंतजार करेंगे और इसके बाद अपनी पसंद के दल के साथ गठबंधन करेंगे.

ADVERTISEMENT

Asaduddin Owaisi In Kanpur
Asaduddin Owaisi In Kanpur
social share
Google CTA

Asaduddin Owaisi on 2027 Alliance News: असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कानपुर में सपा को लेकर बड़ा बयान दिया है. सपा प्रमुख का नाम लिए बिना ओवैसी ने कहा कि वह 2 अक्टूबर तक इंतजार करेंगे और इसके बाद अपनी पसंद के दल के साथ गठबंधन करेंगे. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि चुनाव के बाद कोई शिकायत न करे. रविवार को सुजातगंज इलाके में हुई ओवैसी की सभा में मुस्लिम युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला. मंच से ओवैसी ने कहा, 'मैं केवल 2 अक्टूबर तक इंतजार कर रहा हूं. उसके बाद जिससे चाहूंगा, गठबंधन करूंगा... फिर चुनाव के बाद रोना मत.'