ट्रेन में अचानक बिगड़ जाए तबीयत तो क्या करें? स्टेशन आने का मत करना इंतजार, ये नंबर अभी कर लें नोट
ट्रेन में सफर के दौरान किसी यात्री की अचानक तबीयत खराब हो जाए तो स्टेशन आने तक इंतजार करने की जरूरत नहीं है. भारतीय रेलवे की 139 हेल्पलाइन के जरिए मेडिकल सहायता मांगी जा सकती है. TTE, गार्ड या ट्रेन सुपरिंटेंडेंट को सूचना देने पर अगले स्टेशन पर डॉक्टर की व्यवस्था कराने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है.
ADVERTISEMENT

ट्रेन में सफर के दौरान अचानक किसी यात्री की तबीयत खराब हो जाए तो मदद के लिए स्टेशन आने तक इंतजार करने की जरूरत नहीं है. भारतीय रेलवे ने ट्रेन के अंदर मेडिकल इमरजेंसी के लिए व्यवस्था कर रखी है. यात्री 139 पर मेडिकल सहायता मांग सकता है. रेलवे की हेल्पलाइन 139 को मेडिकल और सुरक्षा सहायता के लिए इस्तेमाल किया जाता है.
