NHAI दे रहा है पूरे 1000 रुपये का फ्री FASTag क्रेडिट, बस फोन से खींचनी होगी ये एक फोटो!
टोल प्लाजा पर गंदा शौचालय मिलने पर अब यात्री उसकी फोटो NHAI के RajmargYatra App पर जियो-टैग के साथ भेज सकते हैं. NHAI की इस पहल का मकसद हाईवे के टॉयलेट की सफाई और निगरानी बेहतर करना है.
ADVERTISEMENT

अगर आप अक्सर हाईवे से गुजरते हैं और टोल प्लाजा पर गंदे शौचालय देखकर परेशान होते हैं तो अब आपका यही गुस्सा आपको फायदा करा सकता है. 1,000 रुपये का फ्री FASTag रिचार्ज मिलेगा... भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने 'स्वच्छता ही सेवा 2026' अभियान के तहत एक खास पहल की है, जिसका नाम है #CleanToiletPictureChallenge.
