ब्वॉयफ्रेंड की हत्या कर घर में दफनाई बॉडी! रायबरेली में पत्नी ने पति संग मिलकर रची साजिश, बदबू फैलने से खुला पूरा राज!
उत्तर प्रदेश के रायबरेली से प्रेम प्रसंग से जुड़ी एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. डलमऊ थाना क्षेत्र के पूरे रजऊ मजरे मुस्तफाबाद बिलहनी गांव में एक महिला पर अपने पति के साथ मिलकर ब्वॉयफ्रेंड की हत्या करने का आरोप लगा है.
ADVERTISEMENT

Raebareli Murder Case (Photo: AI Generated)
Rita-Amit Murder Case: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से प्रेम प्रसंग से जुड़ी एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. डलमऊ थाना क्षेत्र के पूरे रजऊ मजरे मुस्तफाबाद बिलहनी गांव में एक महिला पर अपने पति के साथ मिलकर ब्वॉयफ्रेंड की हत्या करने का आरोप लगा है. पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद शव को छिपाने के लिए घर के अंदर ही गड्ढा खोदकर दफना दिया गया था. कई दिन बाद जब शव से तेज बदबू फैलने लगी तो आसपास के लोगों को शक हुआ और पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के फर्श की खुदाई कर शव बरामद कर लिया. मामले में महिला रीता को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका पति राम प्रकाश फरार है.
