लेटेस्ट न्यूज़

रायबरेली में प्रेमिका ने अपने ब्वॉयफ्रेंड की हत्या कर शव को फर्श में दफना दिया, पति के साथ मिलकर रची थी साजिश, ऐसे खुला पूरा राज

ADVERTISEMENT

Raebareli News: रायबरेली में एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर प्रेमी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को घर के अंदर गड्ढा खोदकर दफना दिया. कुछ दिनों बाद बदबू फैलने पर पुलिस ने फर्श खोदकर शव बरामद किया है.

social share
Google CTA

Raebareli News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना हुई है. यहां एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर अपने ही प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी. इसके बाद सबूत मिटाने के लिए दोनों ने मिलकर शव को घर के अंदर ही गड्ढा खोदकर दफना दिया. कुछ दिनों बाद जब लाश सड़ने लगी और तेज बदबू फैली, तो गांव वालों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फर्श खोदकर शव निकाला. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार पति की तलाश की जा रही है.