लेटेस्ट न्यूज़

गोरखपुर से मुकेश सहनी ने भरी हुंकार, निषाद आरक्षण पर सरकार को दी बड़ी चेतावनी!

Nishad Reservation Demand: गोरखपुर में वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने निषाद समाज को आरक्षण देने की मांग दोहराते हुए केंद्र और यूपी सरकार पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने चेतावनी दी कि 2027 से पहले आरक्षण नहीं मिला तो एनडीए के खिलाफ उनकी पार्टी अभियान चलाएगी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Nishad Reservation Demand: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक एवं बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने रविवार को गोरखपुर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई किसी व्यक्ति से नहीं, बल्कि निषाद समाज को संवैधानिक अधिकार और आरक्षण दिलाने की है. उन्होंने कहा कि यदि वर्ष 2027 से पहले निषाद समाज को आरक्षण नहीं मिला तो उनकी पार्टी एनडीए के खिलाफ पूरी ताकत से अभियान चलाएगी.