UPTak Baithak Logo

झांसी में शादी के 15 महीने बाद 26 साल की प्रिया की मौत, पिता का फूटा गुस्सा, बोले- 'न्याय नहीं मिला तो खुद दोषियों को सजा दूंगा'

ADVERTISEMENT

Jhansi Priya Mishra Murder Case: झांसी में 14 फरवरी 2025 को धूमधाम से ब्याही गई प्रिया मिश्रा की 15 महीने बाद संदिग्ध मौत. पिता विनोद मिश्रा ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की.

social share
google news

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. शादी के महज 15 महीने बाद ही एक 26 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. इस दुखद घटना के बाद से मृतका के मायके वालों में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है.