UPTak Baithak Logo

यूपी कृषि विभाग में 2759 पदों पर निकली बड़ी भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया से लेकर सैलरी तक की पूरी डिटेल

Agriculture Technical Assistant Vacancy: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कृषि तकनीकी सहायक के 2759 पदों पर भर्ती निकाली है. ग्रेजुएट और PET 2025 योग्य उम्मीदवार 11 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.चयनित अभ्यर्थियों को अच्छी सैलरी मिलेगी.

ADVERTISEMENT

Government Job
Government Job
social share
google news

Agriculture Technical Assistant Vacancy: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कृषि विभाग में कृषि तकनीकी सहायक (Group-C) के 2759 पदों पर भर्ती निकाली है. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर इसका आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया 22 मई से शुरू हो चुकी है. आवेदन की आखिरी तारीख 11 जून 2026 तक है. ऐसे में अगर आप भी इस भर्ती का लाभ उठाना चाहते हैं तो जल्द से जल्द आवेदन कर सकते हैं.