UPTak Baithak Logo

आगरा में 'पति, पत्नी और वो' का बीच सड़क पर ड्रामा... चप्पल-थप्पड़ चले, वीडियो हुआ वायरल

ADVERTISEMENT

Agra News: आगरा के ताजगंज इलाके में पत्नी ने पति को कथित गर्लफ्रेंड के साथ होटल में पकड़ा. बीच सड़क पर दोनों महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

social share
google news

Agra High-Voltage Drama: आगरा से रिश्तों के बीच उपजे एक हाई-वोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है. ताजमहल के साए में बसे ताजगंज इलाके में उस समय बीच सड़क पर हंगामा खड़ा हो गया, जब एक पत्नी ने अपने पति को उसकी कथित गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया. इसके बाद पति, पत्नी और वो के बीच हुई इस तीखी नोकझोंक ने सड़क पर एक जोरदार तमाशे का रूप ले लिया.