UPTak Baithak Logo

Saharanpur Crime News: सहारनपुर में मोबाइल शॉप का शटर तोड़कर लाखों की चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Saharanpur news: सहारनपुर के व्यस्त कोर्ट रोड बाजार में देर रात चोरों ने मोबाइल शॉप का शटर तोड़कर लाखों रुपये के मोबाइल और नकदी पर हाथ साफ कर दिया. वारदात के बाद व्यापारियों में दहशत है. मुख्य बाजार में हुई चोरी ने पुलिस की रात्रिकालीन गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

ADVERTISEMENT

Saharanpur Mobile Shop Theft
Saharanpur Mobile Shop Theft
social share
google news

Saharanpur news: सहारनपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र में कोर्ट रोड स्थित एक मोबाइल शॉप में अज्ञात चोरों ने देर रात बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया, जिससे पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. घटना के अनुसार, चोरों ने दुकान का शटर और ताले तोड़कर लाखों रुपये के मोबाइल फोन और नकदी चोरी कर ली.पीड़ित दुकानदार शाहरुख कुरैशी ने बताया कि वह रात करीब 9:15 बजे अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे.