Ballia Flood Alert: गंगा कटान से संकट में नौरंगा गांव, ग्रामीणों ने ठोकर निर्माण तेज कराने की उठाई मांग
Ballia news: बलिया का नौरंगा गांव गंगा कटान की मार से अस्तित्व बचाने की जंग लड़ रहा है. मानसून से पहले बढ़ते खतरे को देखते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से युद्ध स्तर पर ठोकर निर्माण की मांग की है. लोगों का कहना है कि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो पूरा गांव और करोड़ों की संपत्ति नदी में समा सकती है.
ADVERTISEMENT

Ganga Erosion in Ballia
Ballia news: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया तहसील अंतर्गत आने वाला सीमावर्ती ग्राम पंचायत नौरंगा इस समय भीषण संकट के मुहाने पर खड़ा है. गंगा नदी के निरंतर हो रहे हैं कटान के कारण पूरे गांव का अस्तित्व खतरे में आ गया है. आगामी 15 जून से जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है. स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता जयप्रकाश ठाकुर ने ग्रामीणों के हस्ताक्षर युक्त समर्थन पत्र के साथ जिलाधिकारी बलिया को ज्ञापन सौंपकर तत्काल प्रशासनिक हस्तक्षेप की गुहार लगाई है.
