मुठभेड़ में गोली लगने के बाद बदमाश इनाम बोला, 'साहब, एक बीड़ी पिला दो'... मुज्जफरनगर पुलिस भी चौंक गई
ADVERTISEMENT
Muzaffarnagar news: मुजफ्फरनगर के रामराज क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में घायल शातिर बदमाश 'इनाम' ने पैर में गोली लगने के बाद पुलिस से बीड़ी पीने की मांग की. देखें जमालपुर नहर पटरी एनकाउंटर की पूरी रिपोर्ट.
Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक बेहद हैरान करने वाला और सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने वाला मामला सामने आया है. थाना रामराज क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद जहां आम अपराधी दर्द से कराहते हैं, वहीं इस शातिर बदमाश ने दर्द भूलकर पुलिस से बीड़ी पीने की अनोखी फरमाइश कर डाली. इस अजीबो-गरीब घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
