UPTak Baithak Logo

मेरठ में सगे मामा सरताज और सौतेले भाई ने मिलकर की 17 साल की लड़की को बेरहमी से मार डाला, पर क्यों?

ADVERTISEMENT

Meerut Crime News: मेरठ के लोहिया नगर में सनसनीखेज वारदात. फोन पर बात करने के शक में सगे मामा सरताज और सौतेले भाई शोएब ने की 17 वर्षीय किशोरी की हत्या. पुलिस ने 4 घंटे में किया खुलासा.

social share
google news

Meerut Crime News: मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां रिश्तों के कत्ल की एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया. नहेड़ा गांव में एक 17 वर्षीय किशोरी की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 4 घंटे के भीतर इस 'अंधे कत्ल' का पर्दाफाश कर दिया. इस हत्याकांड को किसी बाहरी ने नहीं, बल्कि किशोरी के सगे मामा सरताज और सौतेले भाई शोएब ने मिलकर अंजाम दिया, जिससे बचपन से बना भरोसे का रिश्ता तार-तार हो गया.