UP Weather Updae: यूपी में बारिश और आंधी का येलो अलर्ट... इन जिलों में अलर्ट जारी
ADVERTISEMENT
उत्तर प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण मौसम बदला. मौसम विभाग ने लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज समेत कई जिलों के लिए बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है. तापमान में 7 डिग्री तक की गिरावट संभव.
UP Weather Update: मई के महीने के अंत में उत्तर प्रदेश के मौसम में एक बड़ा और अहम बदलाव देखने को मिल रहा है. चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बीच, मौसम विभाग ने पूरे राज्य में बारिश और तेज आंधी-तूफान को लेकर 'येलो अलर्ट' जारी कर दिया है. चक्रवाती परिसंचरण और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के सक्रिय होने के कारण यूपी के आसमान पर बादलों का डेरा जमा हुआ है, जिससे लोगों को हीट वेव (लू) से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.
