UPTak Baithak Logo

बिजनौर में सड़क पर नमाज पढ़ने पर बड़ा एक्शन... 15 नामजद और 25 अज्ञात लोगों पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बकरीद पर सड़क पर नमाज अदा करने के आरोप में पुलिस ने 15 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होने के बाद चांदपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई.

social share
google news

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में बकरीद के मौके पर प्रशासनिक आदेशों का उल्लंघन करने का एक बड़ा मामला सामने आया है. यहां ईदगाह के बाहर सड़क पर नमाज अदा करने के आरोप में पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए 15 नामजद और 20 से 25 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. दरअसल, इस घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई थीं, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया और यह कानूनी कार्रवाई की. प्रशासन ने पहले ही सार्वजनिक जगहों पर भीड़ जुटाने और सड़कों पर नमाज पढ़ने पर पूरी तरह रोक लगाई हुई है.