Amethi Panchayat News: अमेठी की 8 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य ठप, प्रधानों के निलंबन-बर्खास्तगी से अटकी योजनाएं
Amethi Gram Panchayat News: अमेठी की 8 ग्राम पंचायतों में प्रधानों के निलंबन, बर्खास्तगी और रिक्त पदों के कारण विकास कार्य पूरी तरह ठप हैं. कई जगह प्रशासनिक समितियां बनने के बावजूद योजनाओं की रफ्तार धीमी है. डीपीआरओ ने बताया कि ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए अब एडीओ पंचायत को प्रशासक नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है.
ADVERTISEMENT

UP Panchayat News
Amethi Gram Panchayat News: अमेठी की 8 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य ठप, प्रधानों के निलंबन-बर्खास्तगी और रिक्त पद बने वजह. जिले के पांच विकास खंडों की आठ ग्राम पंचायतों में प्रधानों के निलंबन, बर्खास्तगी, निधन तथा वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज होने के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं. कई पंचायतों में प्रशासनिक समितियों का गठन किए जाने के बावजूद योजनाएं अपेक्षित गति नहीं पकड़ सकी हैं, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
