कपड़ों की दुकान पर काम करने वाला असद कैसे बना सूर्या का हत्यारा? चाचा ने खोले कई बड़े राज
ADVERTISEMENT
Ghaziabad Surya Murder Case: गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद के एनकाउंटर के बाद पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे चाचा आबिद ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बताया कि असद की संगत गलत थी और उसका परिवार से नाता टूट चुका था.
Ghaziabad Surya Murder Case: गाजियाबाद का सूर्या चौहान हत्याकांड चर्चाओं के केंद्र में है. बुलंदशहर के रहने वाले असद के सगे चाचा आबिद ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्हें ग्रामीणों के ज़रिए इस एनकाउंटर की खबर मिली, जिसके बाद वे फौरन पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे. चाचा आबिद ने खुलासा किया कि असद का पिछले कई सालों से अपने पैतृक गांव से कोई खास वास्ता नहीं था. वह गांव नहीं आता-जाता था और उसका अधिकांश समय गाजियाबाद में ही बीतता था, जिसके चलते परिवार के लोगों का भी उससे संपर्क बेहद कम था.
