UPTak Baithak Logo

सुल्तानपुर में जेल के पास ही पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ शातिर चोर, देखते रह गए सिपाही!

ADVERTISEMENT

Sultanpur News: सुल्तानपुर में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है. बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार मोहम्मद वसी कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद जेल ले जाते समय सिपाहियों को चकमा देकर फरार हो गया.

social share
Google CTA

Sultanpur News: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाने वाला एक बड़ा मामला सामने आया है. यहां पुलिस जिस शातिर चोर को कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद जेल ले जा रही थी, वह बीच रास्ते में ही सिपाहियों को चकमा देकर फरार हो गया. अब पुलिस उसी चोर को दोबारा पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है.