UPTak Baithak Logo

जब SDM अंगद यादव को दी थी 'तमीज' वाली हिदायत... IAS की नौकरी छोड़ने के बाद चर्चे में दिव्या मित्तल!

उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा के बाद इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफे के बाद देवरिया की पूर्व डीएम दिव्या मित्तल का वह पुराना किस्सा चर्चा में है, जिसमें उन्होंने चौपाल के दौरान एसडीएम को तमीज से बात करने और अधिकारियों को टाइट करने की हिदायत दी थी.

ADVERTISEMENT

Divya Mittal News
Divya Mittal News
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की चर्चित आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने 13 साल की सर्विस के बाद प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा दे दिया है. अपने पद से त्यागपत्र देने के समय वह उत्तर प्रदेश सरकार के राजस्व विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात थीं. दिव्या मित्तल के आईएएस की नौकरी छोड़ने के बाद वह एक बार फिर जबरदस्त सुर्खियों में हैं. ऐसे में उनका एक पुराना वाकया तेजी से चर्चा में है, जब उन्होंने देवरिया की डीएम रहते हुए एसडीएम की भरी सभा में क्लास लगा दी थी.