देवरिया की DM दिव्या मित्तल और SDM दिशा श्रीवास्तव का डांस वाला वीडियो वायरल!
ADVERTISEMENT
Divya Mittal Viral Dance: देवरिया की डीएम दिव्या मित्तल और एसडीएम दिशा श्रीवास्तव का भक्ति गीत पर डांस वीडियो वायरल! रुद्रपुर के दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में भजन संध्या के दौरान जमकर झूमीं महिला अधिकारी.
Divya Mittal Viral Dance: उत्तर प्रदेश के देवरिया से एक बेहद प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में जिले की डीएम दिव्या मित्तल और सलेमपुर की एसडीएम दिशा श्रीवास्तव भक्ति गीतों पर महिलाओं के साथ झूमती नजर आ रही हैं. यह वीडियो देवरिया जनपद के रुद्रपुर नगर पंचायत का है. यहां के प्रसिद्ध दुग्धेश्वर नाथ मंदिर परिसर में शिव जागरण और भजन संध्या का आयोजन किया गया था.
महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालु और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए थे. भजन संध्या के दौरान जब होली से जुड़े भक्ति गीत शुरू हुए, तो माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया. डीएम दिव्या मित्तल और एसडीएम दिशा श्रीवास्तव भी खुद को रोक नहीं पाईं और स्थानीय महिलाओं के साथ ताल से ताल मिलाकर नृत्य करने लगीं. इस दौरान श्रद्धालुओं ने उन पर पुष्प वर्षा भी की.
आपको बता दें कि डीएम दिव्या मित्तल 2013 बैच की आईएएस अधिकारी हैं. उन्होंने लंदन में एक बड़े बैंक की नौकरी छोड़कर देश सेवा के लिए सिविल सेवा चुनी थी. वे अपनी सादगी और जनता से सीधे संवाद के लिए काफी लोकप्रिय हैं. एसडीएम दिशा श्रीवास्तव यूपीपीसीएस 2020 बैच की अधिकारी हैं. इन्होंने बिना कोचिंग के घर पर पढ़ाई कर 21वीं रैंक हासिल की थी. वे मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली हैं.
यह भी पढ़ें: गोरखपुर में ताल रिंग रोड फेज-2 का अभी कैसा है हाल, सीएम योगी ने लिया पूरा जायजा
